रीवा

रीवा जिले में चरित्र संदेह पर पत्नी की कर दी थी हत्या, 3 माह बाद पकड़ा गया आरोपी

Sanjay Patel
28 Sep 2023 7:16 AM GMT
रीवा जिले में चरित्र संदेह पर पत्नी की कर दी थी हत्या, 3 माह बाद पकड़ा गया आरोपी
x
Rewa News: एमपी रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत एक युवक ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

एमपी रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत एक युवक ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार तीन महीने बाद हत्या का आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस ही गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महिला के शरीर पर मिले थे चोट के निशान

मनगवां पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी का कत्ल किया था, इसके बाद फरार हो गया था। थाना प्रभारी अनूप कुुमार उईके ने बताया कि 16 जून 2023 को सूरा गांव में रहने वाली विनीता उर्मलिया पत्नी पुरुषोत्तम उर्मलिया का शव घर पर मिला था। महिला के शरीर में चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया था कि पति ने हत्या की है और फरार हो गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन आरोपी लगातार तीन माह से फरार चल रहा था। ऐसे में पुलिस उसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

16 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि करीब 16-17 वर्ष पहले उसकी विनीता से एक होटल में काम करते वक्त मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, जिसके बाद एक मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया था। तत्पश्चात सूरा गांव में दोनों पति-पत्नी के तरह रहने लगे थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पत्नी का चाल-चलन बिगड़ गया था। वह बिना बताये सतना, मैहर व रीवा चली जाती थी। जिसके चलते उसने हत्या कर दी।

Next Story