रीवा

WIFE-HUSBAND की लड़ाई में भाभी कूदी मैदान में, सड़क में चलता रहा हंगामा, पढ़िए पूरी खबर | REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
WIFE-HUSBAND की लड़ाई में भाभी कूदी मैदान में, सड़क में चलता रहा हंगामा, पढ़िए पूरी खबर | REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। पति-पत्नी के बीच शनिवार को सरेराह विवाद हो गया। गुस्साए पति ने बीच सड़क में भाभी के साथ मिलकर पत्नी की धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ता देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिन्होंने समझाईश के बाद मामले को शांत कराया। घटना समान थाने के रीवा अस्पताल के समीप की बताई जा रही है। रेखा मिश्रा पति अरविंद त्रिपाठी निवासी सतुहरा थाना गड्डी जिला सीधी रीवा में रहकर पढ़ाई करती है। शनिवार की दोपहर वह किसी काम से जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में उसका पति व जेठानी मिल गई। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। बातचीत इतनी बढ़ गई कि पति ने सरेराह उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना से हंगामा मच गया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए।

हालांकि जब मामला उनके समझ में आया तो उन्होंने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करवा दिया। मारपीट में महिला को चोटें आई थी। उन्होंने समान थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने पति व जेठानी के खिलाफ प्रताडऩा व मारपीट का मामला दर्ज किया है। घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

Next Story