रीवा

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में व्यापक फेरदबल: रीवा में राजेन्द्र शर्मा को ग्रामीण एवं लखनलाल बनाए गए शहर अध्यक्ष

Rewa MP News
x
Rewa MP News: कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किए है।

रीवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन में व्यापक बदलांव करते हुए प्रदेश भर के सभी जिलों के संगठन प्रभारियों के पदों पर नई नियुक्तियां कर दी है। कांग्रेस पार्टी के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के नाम की लिस्ट भी जारी करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दी है।

रीवा में राजेन्द्र शर्मा एवं लखनलाल को जिम्मेदारी

जनरल सेक्रेट्री के द्वारा जारी लिस्ट के तहत रीवा के ग्रामीण अध्यक्ष पद पर इंजी. राजेन्द्र शर्मा की नियुक्ति की गई है। वे त्रियुगी नारायण भगत का स्थान ले रहें। ज्ञात हो कि राजेन्द्र शर्मा कांग्रेस के अनुभवी कार्यकत्ताओं में से एक है। वे पार्टी के लोगो को एक साथ रखने में भी माहिर है। शायद यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी वर्ष में उन्हे ग्रामीण अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी है।

इसी तरह वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखनलाल खंडेलवाल को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पूर्व गुरूमीत सिंह मंगू शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्हाल रहे थें। लखनलाल खंडेलवाल कांग्रेस के बैनर तले राजनीति करते हुए उपरहटी जैसे वार्ड का तकरीबन 25 वर्षो से नेतृत्व कर रहे है।

चुनावी रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस

जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर के पदाधिकारियों में बदलाव किया है, उससे माना जा रहा है कि कांग्रेस चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन को पहले ठीक करना चाह रही है। जिससे 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक नई ताकत के साथ मैदान में उतर सकें, हांलाकि पूर्व के पदाधिकारी लगातार पार्टी को गतिमान बनाने के लिए सत्तासीन भाजपा के खमियों को प्रदेश सहित रीवा में उठाते रहे है। तो वही पुराने और अनुभवी लोगो को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस नया पैतरा तैयार करने का बिगुल बजा दिया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story