रीवा

मध्यप्रदेश सियासी ड्रामे के बीच कहां हैं रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, क्या है उनका रोल?

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
मध्यप्रदेश सियासी ड्रामे के बीच कहां हैं रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, क्या है उनका रोल?
x
भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामे के बीच एक शख्स को जिसे हर कैमरा खोज रहा है, राजनीति के पटल में उनकी एक अलग पहचान है। हम

भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामे के बीच एक शख्स को जिसे हर कैमरा खोज रहा है, राजनीति के पटल में उनकी एक अलग पहचान है। हम बात कर रहे हैं रीवा विधायक, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र शुक्ल की।

दरअसल ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने के बाद से भाजपा कमलनाथ सरकार पर हावी होते हुए दिख रही है। शिवराज से लेकर नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव तक सभी सत्तासीन सरकार पर एक-एक कर हावी हो रही हैं एवं बाखूबी विपक्ष की भूमिका निभा रहें हैं। भाजपा आलाकमानों ने सभी नेताओं के लिए रणनीति एवं दायित्व तय कर रखे है। रीवा विधायक एवं शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल कम बोलने एवं दूरदर्शिता रखने वाले नेताओं में से एक हैं। भाजपा ने उनकी भूमिका तय कर रखी है। उन पर विन्ध्य समेत प्रदेश भर के विधायकों को एकजुट रखने के साथ साथ कमलनाथ सरकार के खिलाफ हावी होने की रणनीति बनाने का दायित्व है।

राजनीति के जानकारों की माने तो अक्सर कम बोलने एवं विवादों से दूर रहने वाले भाजपा नेता राजेन्द्र शुक्ल की ये खासियत है कि जब शिवराज सरकार किसी भी समस्या से गुजरती थी तो स्वयं शिवराज भी राजेन्द्र शुक्ल से राय मशवरा कर उनके बताए अनुरूप ही कार्य करते थें। इस समय राजेंद्र शुक्ल रणनीतिकार का रोल निभा रहें हैं।

Next Story