रीवा

Weather Report: बदलने वाला है मौसम, ठंड के साथ ही ओले और बारिश की आशंका : MP

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
Weather Report: बदलने वाला है मौसम, ठंड के साथ ही ओले और बारिश की आशंका : MP
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो दिन पहले तो ठंड से थोड़ी राहत महसूस कर रहे लोगों को एक बार फिर ठंड से जूझना पड़ रहा है, वहीं दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक मौसम ने पलटी मारी है और बादल छाने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन गई है।

मध्यप्रदेश के ऊपर साढ़े चार किलोमीटर ऊंचाई पर करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही थी। इसका असर यह रहा कि मौसम में दिन में तीन बार हवा का रुख बदला और हवा में नमी आ गई। मौसम विभाग ने कहा है कि एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके आसपास के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। शनिवार से मौसम में ये बदलाव महसूस होगा।

देश भर में बना मौसमी सिस्टम मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर मध्यप्रदेश होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक एक चक्रवाती परिसंरचना से एक ट्रफ रेखा जा रही है। क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर है, इसका प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य राजस्थान के ऊपर बन रहा है। इस कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र एक और शाखापूरे गुजरात और पूर्वोत्तर अरब सागर तक जा रही है।

इसका असर भी मध्यप्रदेश में देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से सर्दी अचानक लौट आई है। इससे पहले ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई थी।

कहां कितना तापमान मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री है। अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो 13 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री पर होने के कारण दिन में गर्मी का अहसास होने लगेगा।

-ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पर है, यहां अधिक ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री पर है। अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच जाएगा और अधिकम तापमान 28 डिग्री के पार पहुंचते ही दिन में गर्मी बढ़ जाएगी।

-विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री पर बना हुआ है, जिसके अगले सप्ताह तक 15 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के पार न निकल जाएगा।

-भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार हो सकता है।

-मालवा क्षेत्र के इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री पर बना हुआ है, जो अगले सप्ताह 16 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री से ऊपर बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story