
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में बदलने वाला है...
रीवा में बदलने वाला है मौसम का मिजाज: बारिश के आसार, ईरान-अफगानिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ कराएगा वर्षा

MP Weather Update
Rewa Weather Report: रीवा। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम मेहरमान होने वाला है। आसमान से राहत की बूदें गिरेगी। इरान और अफगानिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ रीवा में भी बारिश कराएगा। 28 नवंबर को बारिश हो सकती है।
ज्ञात हो कि इस मर्तबा बारिश कमजोर हुई। कमजोर बारिश का असर अब रबी सीजन में दिख रहा है। जमीन में नमीं ही नहीं है। इसके अलावा गेंहू की बुआई का भी समय आ गया है। खेतों में पलेवा देना है। किसान बोर से पानी खेतों में भर रहे हैं। जिनके पास यह सुविधा नही है, वह किसान आसमान की तरफ टकटकी लगा रहे हैं।
कई जगहों पर अभी नहरों में पानी भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में सुविधाहीन किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चंद दिनों में आसमान से राहत की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 28 नवंबर को मध्यप्रदेश के कई जिलों में यह बारिश हो सकती है। इनमें रीवा भी शामिल हैं। रीवा में बारिश होने से किसानों को राहत मिलेगी।
गुजरात, राजस्थान से होकर गुजर रहा है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ संदीप शर्मा की मानें तो ईरान और अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण रेखा गुजरात और राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसका सीधा असर मप्र पर भी पड़ेगा। इसी विक्षोभ के कारण रीवा में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 28 नवंबर को यहां जोरदार बारिश हो सकती है।
बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
नवंबर महीना खत्म हो रहा है, लेकिन ठंड अपने शबाब पर नहीं आई है। हालांकि पिछले एक दिन से मौसम में थोड़ी बदलाव जरूर आया है। सुबह और शाम को कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। 28 नवंबर को बारिश के बाद मौसम में बदलाव होगा। ठंड तेज होने के आसार हैं।
किसानों को मिलेगी राहत
इस बारिश से सबसे बड़ी राहत किसानों को मिलेगी। किसान गेहूं की बुआई का इंतजार कर रहे हैं। पलेवा लगा रहे हैं। यदि बारिश जोरदार होती है तो खेतों में उन्हें बोर से पानी भरने से राहत मिल जाएगी। किसानों का खर्च कम हो जाएगा। यह बारिश किसानों के लिए अमृत का काम करेगी।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




