रीवा

REWA, SHAHDOL, CHINDWADA, SHIVNI, BALAGHAT सहित इन शहरो में गरज के साथ पड़ सकती है बौछार , तेज रफ्तार से चल सकती है हवाएं

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
REWA, SHAHDOL, CHINDWADA, SHIVNI, BALAGHAT सहित इन शहरो में गरज के साथ पड़ सकती है बौछार , तेज रफ्तार से चल सकती है हवाएं
x
BHOPAL : राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

BHOPAL : राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा, लेकिन 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Weather in these cities including REWA, SHAHDOL, CHINDWADA, SHIVNI, BALAGHAT will be clear today, winds can run at high speed

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी तो न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में यह स्थिति बनने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान रीवा, शहडोल संभाग के जिलों सहित छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला व छतरपुर में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में तेज हवा चलने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा शेष जिलों में अब मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story