रीवा

रीवा-छिंदवाड़ा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से यात्रियों में खुशी की लहर, मैहर-जबलपुर जाना हुआ आसान

Rewa Itwari Express Train News
x
Rewa Chhindwara Itwari Express: रीवा-छिंदवाड़ा इतवारी ट्रेन की सौगात के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Rewa Chhindwara Itwari Express: रीवा-छिंदवाड़ा इतवारी ट्रेन की सौगात के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब बहुत ही कम पैसे में छिंदवाड़ा के लोग जबलपुर, मैहर, रीवा तक का सफर तय कर पा रहे है।

बता दें की बुधवार को पहली बार रीवा एक्सप्रेस 11756 रात 8.30 बजे छिंदवाड़ा पहुंची। वहीं 10- मिनट बाद वह रीवा के लिए रवाना हो गई। जिसमे यात्रियों द्वारा 140 रूपए मात्र में मैहर तक का सफर तय किया। उन्होने बताया कि वह हमेशा मैहर जाते है। लेकिन अब तक उन्हें 450 रूपए देकर मैहर तक का सफर करना पड़ रहा था लेकिन ट्रेन सुविधा मिलने के बाद अब वह मात्र 140 रूपए में सीधे महैर पहुंचेंगे।

वहीं एक और यात्री ने बताया की मात्र 100 रूपए के किराए में जबलपुर तक का सफर तय किया है। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अप्रेल को रीवा से रीवा छिंदवाडा इतवारी एंव . छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों की सौगात दी गई है। जोकि जिलेवासियों के लिए बड़ी ही लाभकारी साबित हो रही है। अब तक लोगों को जबलपुर तक जाने के लिए 350 रूपए तक का किराया देना पड़ रहा था। जोकि इस ट्रेन के परिचालन के बाद मात्र 100 रूपए रह गया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। वहीं नैनपुर छिंदवाड़ा दिन में दो बार फेरे लगाएंगी।

Next Story