रीवा

तालाब में युवक की जल समाधि, दो घंटे बाद निकला शव: REWA NEWS

रीवा। शहर के विश्वविद्यायल थाना अंतर्गत बोदाबाग स्थित तालाब में एक युवक डूब गया। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोग पहुच गये। वार्ड क्रमाक-9 में स्थित तालाब में युवक के डूबने की जानकारी लगते ही वार्ड के पार्षद सतीष सिंह पहुचे और उन्होने पुलिस को सूचना दिये।

दो घंटे बाद निकला शव

तालाब में डूबे युवक को विश्वविद्यायल थाना की पुलिस ने स्थानिय बोदा बस्ती के नागरिकों की मदद से पानी मे तलाश की। बताया जा रहा है कि बस्ती के लोगो ने ट्यूब और कांटे की मदद से शव को तालाब से ढूंढ निकाला। पुलिस पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।

मृतक की पहचान हर्ष उर्मलिया पुत्र ओमकार उर्मलिया निवासी नेहरू नगर के रूप में की गई है। शव निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

11 वी की छात्र था युवक

जानकारी के तहत हर्ष उर्मलिया कक्षा 11 वी का छात्र था और बुधवार की सुबह 10.30 बजे अपने कुछ साथियों के साथ बोदाबाग में स्थित तालाब पहुचा था। वह भी तालाब में नहाने के लिये उतरा और जल क्रीड़ा के दौरान तालाब के गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग समझ पाते वह पानी मे डूब गया।

Next Story