
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Video के जरिए देखें...
रीवा
Video के जरिए देखें हाल, रीवा आज भी लॉक डाउन! जब तक बहुत आवश्यक न हो, घर से न निकलें - अपील
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST

x
Video के जरिए देखें हाल, रीवा आज भी लॉक डाउन! जब तक बहुत आवश्यक न हो, घर से न निकलें - अपील
रीवा। कोरोना वायरस के चलते एहतियातन देश भर के कई शहर और राज्य लॉक डाउन हैं. मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस दस्तख दे चुका है. 4 मरीज जबलपुर एवं 2 मरीज भोपाल में पाए गए हैं. जिसके चलते कई जिलों की सीमाएं सीज कर दी गई है एवं शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है.
जनता कर्फ्यू के बाद से रीवा भी लॉक डाउन है. रीवा जिले की सारी सीमाएं सील कर दी गई है. धारा 144 लागू है, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है. शहर के अंदर हर आने जाने वालों से पूंछताछ की जा रही है. इसी के साथ ही अनावश्यक घर से न निकलने की जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अपील भी कर रहा है.
वहीँ शहर के सभी बाज़ार, दुकाने बंद है. आवश्यक दुकाने जैसे मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, सब्जी की दुकानो को छूट दी गई है.
अपील करते हुए पुलिसकर्मी
फोटो के जरिए देखें शहर के हाल...
Next Story




