रीवा

11 बजे दिल्ली से निकला विवेक तिवारी 'बाबला' का शव, एयर एम्बुलेंस से कुछ देर में रीवा पहुंचेगा : REWA NEWS

Aaryan Puneet Dwivedi
28 March 2021 9:49 AM GMT
11 बजे दिल्ली से निकला विवेक तिवारी बाबला का शव, एयर एम्बुलेंस से कुछ देर में रीवा पहुंचेगा : REWA NEWS
x
रीवा (REWA NEWS) : श्रीनिवास तिवारी (Srinivas Tiwari) के पौत्र डॉ विवेक तिवारी बबला (Dr. Vivek Tiwari Babla) का 46 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के बीएलके अस्पताल में उपचार दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे निधन हो गया। उन्हें लीवर में इंफेशन की शिकायत पर पहले रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उन्हें बीएलके अस्पताल नई दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया। जहां 24 दिनों तक चले उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया।

रीवा (REWA NEWS) : श्रीनिवास तिवारी (Srinivas Tiwari) के पौत्र डॉ विवेक तिवारी 'बाबला' (Dr. Vivek Tiwari Babla) का 46 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के बीएलके अस्पताल में उपचार दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे निधन हो गया। रविवार सुबह 11 बजे उनका शव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली से रवाना कर दिया गया है। जो कुछ ही देर में रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचेगा।

उन्हें लीवर में इंफेशन की शिकायत पर पहले रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उन्हें बीएलके अस्पताल नई दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया। जहां 24 दिनों तक चले उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया।

उनके करीबी लोगों से मिली जानकारी अनुसार लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी थी। लेकिन वैधानिक औपचारिकताओं में लग रहे समय का विवेक तिवारी ने इंतजार नहीं किया और महाप्रयाण कर गए। विवेक तिवारी के निधन की समाचार सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीनिवास तिवारी व सुंदरलाल तिवारी (Sunderlal Tiwari) के स्वर्गवासी होने पर विवेक तिवारी बबला को अमहिया कांग्रेस का प्रथम उत्तराधिकारी माना जाता था लेकिन अब वह भी नहीं रहे। अल्पाआयु में विवेक तिवारी के महाप्रयाण से लोग निःशब्द हो गए हैं। लोगों का अमहिया में जमावड़ा लग गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

चेन्नई ले जाने की थी तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लीवर ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई ले जाने की तैयारी थी। इसके पूर्व ही उनका देहावसान हो गया।

एयर एंबुलेंस से लाया गया शव

डॉ विवेक का पार्थिव शरीर आज रविवार को एयर एंबुलेंस चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचेगा । उसके बाद दर्शनार्थ अमहिया में रखा जायेगा। 11 बजे उनका शव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली से रवाना कर दिया गया है। जो कुछ ही देर में रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचेगा। कुछ देर अमहिया में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा इसके बाद गृहग्राम तिवनी ले जाया जायेगा। जहां वैदिक रीति से अंतिम संस्कार किया जायेगा।

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं सिरमौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ विवेक तिवारी के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता व पदाधिकारी रह गए। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने डॉटर तिवारी के निधन को व्यक्तिगत पारिवारिक क्षति बताया।

Next Story