रीवा

विप्र सेवा संघ ने पवन तिवारी के इलाज में की आर्थिक मदद, दिए 51 हजार रूपए

विप्र सेवा संघ ने पवन तिवारी के इलाज में की आर्थिक मदद, दिए 51 हजार रूपए
x
रीवा। विप्र सेवा संघ द्वारा पवन तिवारी के इलाज के लिए 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 31 हजार रूपए की सहायता राशि कलेक्टर के माध्यम से दी गई है।

> 11 केव्ही विद्युत लाइन का कार्य करते हुए बुरी तरह से झुलस गए थे पवन तिवारी

> नागपुर में चल रहा है इलाज

रीवा। विप्र सेवा संघ द्वारा पवन तिवारी के इलाज के लिए 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 31 हजार रूपए की सहायता राशि कलेक्टर के माध्यम से दी गई है। जबकि 20 हजार रूपए सीधे पवन तिवारी के खाते में भेजे गए हैं। विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस हमें जानकारी मिली कि नईगढ़ी निवासी पवन तिवारी विद्युत का कार्य करते समय बुरी तरह से झुलस गए थे। उनका एक हाथ पूरी तरह से जल गया था।

विप्र सेवा संघ ने पवन तिवारी के इलाज में की आर्थिक मदद, दिए 51 हजार रूपए

उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होता न देख परिजनों द्वारा उन्हें नागपुर ले जाया गया। पवन तिवारी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने यह तय किया कि उनकी जान बचाने के लिए उनका हाथ काटना पड़ेगा। अंततः डॉक्टरों ने उनका एक हाथ काट दिया है। फिलहाल पवन का इलाज अभी जारी है।

इलाज में विप्र संघ ने की मदद

पवन तिवारी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह ठेके में बिजली का कार्य करके अपना जीवन यापन करते थे। संकट की इस घड़ी में विप्र सेवा संघ आगे आया और उन्हें 51 हजार रूपए की सहायता प्रदान की है। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई व शादी आदि में भी मदद करने की बात विप्र संघ द्वारा कही गई हैं।

कलेक्टर से मांगी मदद

विप्र सेवा संघ का एक प्रतिनिधि मंडल आज कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी से मिला। जहां पीड़ित की मदद के लिए 31 हजार रूपए का चेक दिया गया। साथ ही कलेक्टर को अवगत कराया कि पवन तिवारी बीते दिनों विद्युत का कार्य करते हुए बुरी तरह से झुलस गए थे। पवन के घर की माली हालत ठीक नहीं हैं। वह अकेले कमाई करके घर का खर्चा चलाते थे। अब जब उनका एक हाथ नहीं रहा। ऐसे में उनके घर का व स्वयं का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में माननीय कलेक्टर महोदय पीड़ित को क्षतिपूर्ति, स्थाई नौकरी, स्थायी पेंशन, बच्चों की पढ़ाई आदि की व्यवस्था कराने का कष्ट करें। जिस पर कलेक्टर ने अश्वस्त किया है कि प्रशासन से मदद की जाएगी।

ये रहे मौजूद

पीड़ित की मदद के लिए कलेक्टर से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ,आरती तिवारी, भारती शर्मा, पुष्पा शर्मा, गुंजन तिवारी, अजीत तिवारी, संजीव त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, ललित मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, योगेंद्र गौतम, जानवी गौतम, धनंजय चतुर्वेदी, सतीश शुक्ला, भागवत मिश्रा, विकास पांडे, शिवाकांत पांडे, संतोष समदरिया और अनिल पांडे,सुशील तिवारी और मनोज गौतम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story