रीवा

किडनी पेशेंट के इलाज में मदद करने विप्र संगठन आया आगे, दिया 51 हजार रूपए का सहयोग

Manoj Shukla
26 March 2021 11:55 AM GMT
किडनी पेशेंट के इलाज में मदद करने विप्र संगठन आया आगे, दिया 51 हजार रूपए का सहयोग
x
रीवा। विप्र संगठन द्वारा लगातार समाजहित में कार्य किया जा रहा हैं। हाल ही में संगठन किडनी पेशेंट की मदद के लिए आगे आया है और 51 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग दिया हैं।

रीवा। विप्र संगठन द्वारा लगातार समाजहित में कार्य किया जा रहा हैं। हाल ही में संगठन किडनी पेशेंट की मदद के लिए आगे आया है और 51 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग दिया हैं। विप्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि हमें बीते दिनों यह जानकारी प्राप्त हुई कि रामपुर बघेलान अंतर्गत आने वाले ग्राम मढ़ी निवासी मनीष अग्निहोत्री 22 वर्ष की दोनों किड़नियां खराब हो गई हैं। मनीष अग्निहोत्री इलाज के लिए अहमदाबाद हॉस्पिटल गुजरात में 2-3 महीनों से भर्ती थे लेकिन अहमदाबाद में मनीष का ट्रांसप्लांट नहीं हो सका।

किडनी पेशेंट के इलाज में मदद करने विप्र संगठन आया आगे, दिया 51 हजार रूपए का सहयोग

जिसके चलते उन्हें अहमदाबद गुजरात से चैइथराम हॉस्पिटल इंदौर लाया गया। जंहा 8 अप्रैल को किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है। मनीष की माता जी किडनी देने को तैयार है उनकी पूरी जांचे हो चुकी है। ऑपरेशन का खर्च डॉक्टर ने 5 लाख बताया है ट्रांसप्लांट के बाद भी सालों दवाइयां चलती है जिसमें काफी पैसा लगता है। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। पिता जेपी सीमेंट में ठेकेदारी में कार्यरत थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनकी नौकरी भी छूट गई।

मनीष माता-पिता का एक मात्र सहारा है। परिवार आर्थिक रूप से पहले से ही परेशान है। ऊपर से ये पहाड़ जैसी विपत्ति आ गई। विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मनीष के पिता रविशंकर अग्निहोत्री को संगठन की मदद से 51 हजार का सहयोग दिया। साथ ही सभी तरह की सरकारी सहायता दिलाए जाने की भी बात कही है।

इन्होंने किया सहयोग

राजीव शुक्ल ने बताया कि मनीष अग्निहोत्री के इलाज के लिए विप्र संगठन से जुड़े ढेर सारे लोगों ने अपनी-अपनी तरफ से जितना हो सका है सहयोग किया हैं। सहयोग करने वालों में नीरज दुबे, ददन तिवारी, डॉक्टर एसएन तिवारी, अर्जुन तिवारी, रामविलास पाण्डे, अनुज पाण्डे, गोलू गौतम, अमित पाठक, बृजेन्द्र शुक्ला, जानबी गौतम, धनंजय चतुर्वेदी, हेमंत चतुर्वेदी, हेमंत तिवारी, धीरेंद्र पाण्डे, तारेश पाण्डे, जितेंद्र तिवारी, रवि दुबे, शेषमणि तिवारी, विनय त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, विमलेश पाण्डे, सुदीप तिवारी, प्रतीक शर्मा, रमेश पाण्डे, अशोक मिश्रा, उमाकांत तिवारी, दीपक तिवारी सहित अन्य लोग शमिल हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

    Next Story