रीवा

रीवा: जोरदार ठंड से कपकपाया विंध्य, जमी ओस की बूंदे, लुढ़का पारा

mp weather news
x
MP Weather News: बर्फीली हवाओं से विंध्य कपकपाया, जमी ओस की बूंदे

Rewa Satna Weather News: बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर सतना जिला सहित विंध्य क्षेत्र में जोरदार ठंडक घोल दी है। चल रही शीतलहर के चलते रात में हालात ऐसे हो रहे है कि मानों ठंड से शरीर ही जमा गया हों, यही वजह है कि शाम होते ही लोग ठंड से बचने के लिए जंहा घरों में दुबक जाते है वही अलाव का सहारा ले रहे है।

सतना जिले में जमी ओस

ठंड का प्रभाव इतना तेज है और तापमान में आई कंमी के चलते सतना जिले के कोटर में ओस की बूंदे जम गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय खेतों मानों बर्फ की चादर बिछ गई हों, ऐसा नजरा देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात सतना जिले का तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुच गया है। वही ग्रामीण क्षेत्रो के तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया जाता है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा ठंड बीती रात रिकार्ड किया गया है।

फसलों पर पड़ेगा असर

जिस तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है उससे किसनों का कहना है कि फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। सूखी ठंड लगातर पड़ने से पाला लगने का खतरा बढ़ रहा है। ज्ञात हो कि इस वर्ष बारिश मानों गायब सी हो गई है। बारिश न हो पाने फसलों को पानी नही मिल पा रहा है तो वही ज्यादा ठंड पड़ने पौधें कंमजोर पड़ने की संभावना है।

Next Story