रीवा

सब्जी की खेती ने बदल दी किस्मत, अब रीवा का किसान हर साल कमा रहा 10 लाख से अधिक, जानें इनकी 'सफलता की कहानी'

Rewa MP News
x
Rewa MP News: व्यवसाय कोई भी हो अगर उसे मनोयोग और मेहनत से किया जाय तो उसमें सफल होने की संभावना बढ़ ही जाती है। जरूरत है तो सकरात्मक सोच के साथ लगातार प्रयास करने की।

Rewa MP News: व्यवसाय कोई भी हो अगर उसे मनोयोग और मेहनत से किया जाय तो उसमें सफल होने की संभावना बढ़ ही जाती है। जरूरत है तो सकरात्मक सोच के साथ लगातार प्रयास करने की। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रीवा के एक किसान ने। जिले के गुढ़ तहसील के उमरी निवासी अनिल शुक्ला ने अपनी मेहनत के दम पर अच्छी-खासी इनकम प्राप्त कर रहे हैं। किसान अनिल की माने तो सब्जी की खेती कर वह हर साल 10 साल से अधिक की आय प्राप्त कर रहे है। अनिल के खेत में शायद ही कोई ऐसी सब्ज हो जो क न लगी हो।

टमाटर की खेती से सबसे अधिक आमदनी

किसान अनिल ने बताया कि उनके खेत में लगी हर सब्जी उन्हें आय प्रदान करती है। लेकिन सबसे अधिक फायदा टमाटर से होता है। एक साल में टमाटर की खेती से 3 से 4 लाख की आय प्राप्त होती है। टमाटर के अलावा खेत मे ंलौकी, गोभी, खीरा, बैंगन, मिर्ची, कद्दू, तर्रोई आदि सब्जियां लगी है। टमाटर के बाद लौकी से भी 2 लाख की आय किसान को हो जाती है। अन्य सब्जियों को मिलाकर भी लाखां आय आज किसान अनिल प्राप्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनिल अपने खेत में 4 एकड़ में सब्जी की खेती करते हैं।

दूसरों को भी दिया रोजगार

अनिल ने बताया कि सब्जी की खेती से वह लाखों की आय तो प्राप्त कर ही रहे हैं, साथ ही गांव के कुछ लोगों को उन्होने रोजगार भी दे रखा है। जिससे गांव के लोगों को भी आमदनी हो जाती है। उन्हें कमाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।

कृषि विज्ञान केन्द्र की अहम भूमिका

किसान अनिल ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा का मेरे विकास में अहम योगदान है। मैने विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में ही सब्जीकी खेती शुरू की। यही कारण है कि मुझे कभी विफलता का सामना नहीं करना पड़ा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story