रीवा

रीवा में बर्बरता कर हत्या! घर में अकेली महिला के मुंह और नाक में ठूंसे कपड़े, फिर गुप्त अंगो में लकड़ी डालकर....सारी हदे की पार, दर्दनाक कहानी सुन रो देंगे आप?

rewa_news
x

rewa_news

महिला की निर्मम हत्या।

रीवा (Rewa Crime News): पति और पुत्र जबलपुर में थें तो घर में अकेली रही महिला के साथ बर्बरता करते हुए अज्ञात बदमाशों ने निर्मम पूर्वक हत्या कर दिए। घटना रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत कैलाशपुर गांव से सामने आई है। महिला की पहचान शुक्रिया देवी गुप्ता पत्नी बृजलाल 58 वर्ष कैलाशपुर के रूप में की गई है।

घर में कोई हलचल न होने पर पहुचे लोग

जानकारी के तहत शुक्रिया देवी के पति बृजलाल अपना ईलाज करने के लिए पिछले 10 दिनों से जबलपुर में रह रहे थें और उनका बेटा उनकी देखभाल करने के लिए साथ में था। जिसके चलते हनुमना कैलाशपुर गांव में महिला घर में अकेली थी। घर में कोई हलचल न होने एवं फोन रिसीव न करने के चलते आस पड़ोस के लोग घर में देखे तो महिला का शव पड़ा हुआ था।

महिला से की गई थी बर्बरता

पुलिस के मुताबिक अकेले घर में रही महिला के चलते अज्ञात बदमाश घर में घुंसे और महिला के साथ मारपीट करके न सिर्फ उसके मुंह और नाक में कपड़े ठूस दिए थें बल्कि उसके गुप्त अंग में लकड़ी डाली हुई थी। महिला के शरीर में धारदार औजार से किए गए हमले के निशान पाए गए है। जो स्थित पाई गई है, उससे माना जा रहा है कि हमलावरों और महिला के बीच काफी संघर्ष हुआ है। वही महिला की निर्मम हत्या करके बदमाश निकल गए है।

जिस तरह से महिला का घर अंदर शव मिला है, उसे देखकर ग्रामीण सहम गए। वही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुच कर जांच कर रहे है। वही जिला मुख्यायल से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुच कर जांच की है।

हत्या का कारण अज्ञात

महिला की हत्या मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नही पहुची है। वही माना जा रहा है कि चोरी की नीयत से बदमाश घर में घुंसे और महिला के विरोध करने पर वे उसके साथ बर्बरता करते हुए हत्या कर दिए है। बहरहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी वारदात और घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Next Story