रीवा

रीवा: लाडली बहना योजना को लेकर अपडेट, महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने दी जानकारी

Rewa Ladli Behana Yojana 2023
x
Rewa Ladli Behana Yojana 2023: लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राहियों के 15813 आवेदन पत्र दर्ज

महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली बहना योजना का लाभ जिले की चार लाख से अधिक पात्र महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना के तहत 23 से 60 आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं लाभान्वित किया गया है। इनके खाते में हर माह की 10 तारीख को एक हजार की राशि प्राप्त हो रही है।

योजना के प्रावधानों में संशोधन करके 21 से 22 आयु वर्ग की महिलाओं तथा 23 से 60 वर्ष की परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण अपात्र महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके लिए पात्र महिलाओं का पंजीयन 25 जुलाई से २० अगस्त तक किया गया। रीवा जिले में 15 हजार 813 महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन दर्ज कराए गए हैं।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि नवीन पात्र महिलाओं में से 21 से 22 आयु वर्ग की 13 हजार 565 महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं। जिन महिलाओं के परिवारों में ट्रैक्टर है ऐसी 2248 महिलाओं के आवेदन दर्ज किए गए हैं।

ऐसी महिलाएं जो 23 से 60 आयु वर्ग की हैं किन्तु अपना आवेदन पत्र दर्ज नहीं कर पाई थीं इस वर्ग में 2237 महिलाओं के नवीन आवेदन पत्र दर्ज किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही 369 महिलाओं के आवेदन भी ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं। ऐसी महिलाएँ जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष है तथा चार पहिया वाहन होने के कारण पूर्व में अपात्र हो गई थीं ऐसी 11 महिलाओं के आवेदन दर्ज किए गए हैं। सत्यापन के बाद इन्हें लाड़ली बहना योजना से लाभांवित किया जाएगा।

Next Story