रीवा

रीवा में राहगीर को लूटने के बाद बेख़ौफ़ बदमाशों ने महिला को घोंप दिए चाकू

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
रीवा में राहगीर को लूटने के बाद बेख़ौफ़ बदमाशों ने महिला को घोंप दिए चाकू
x
रीवा। रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गुढ़ मार्ग में लुटेरो का इस कदर आंतक बढ़ता जा रहा है कि अब सड़क से निकलने वाले राहगीर सहित महिलाएं को अपना निशाना

राहगीर को लूटने के बाद महिला को चाकू घोंपा

रीवा। रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गुढ़ मार्ग में लुटेरो का इस कदर आंतक बढ़ता जा रहा है कि अब सड़क से निकलने वाले राहगीर सहित महिलाएं को अपना निशाना बनाते हुए आपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे है।

लूट लिए 5500 रूपये और बाइक

घटना के संबंध में लूट का शिकार हुआ लोही गांव निवासी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी 6 की संख्या में रहे लोगो ने उसे रोक लिए और जेब में रखे हुए 5500 रूपये एवं बाइक लूट ले गए है।

महिला का मारी चाकू

लूट गिरोह का कहर यही तक समाप्त नही हुआ, वे बदरांव पुल के पास एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिए। महिला ने पुलिस को बताया कि वे छेड़खानी कर रहे थे। विरोध करने पर उसके हाथ में चाकू मार दिए है।

रीवा में राहगीर को लूटने के बाद बेख़ौफ़ बदमाशों ने महिला को घोंप दिए चाकू
Rewa News

पूर्व में भी हो चुकी है वारदात

गुढ़ मार्ग में एक पखवाड़ा पूर्व दो साथी मजदूरो पर बीड़ी के विवाद में चाकू घोंप दिए थे। जिसमें से एक घायल की मौत हो गई थी। वही एक बार फिर राहगीर के साथ लूट एवं महिला के साथ घटी घटना से लोग सहमें हुए है।

सतना में भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर की हत्या

रीवा: देवर ने भाभी को ऐसे उतारा मौत के घाट की ग्रामीणो के खड़े हो गए रोगटे, जानिए क्या था मामला

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like करे

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story