रीवा

रीवा में जमीनी विवाद में भिडे़ दो पक्ष, लाठी-रॉड के हमले में आधा दर्जन घायल

रीवा में जमीनी विवाद में भिडे़ दो पक्ष, लाठी-रॉड के हमले में आधा दर्जन घायल
x
MP Rewa News: खेत के ऊपर से पाइप ले जाने कारण दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

MP Rewa News: जवा थाना अंतर्गत पथरौड़ा गांव में बीते दिवस जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच जम कर लाठी चली। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जम कर लाठी-रॉड से हमला किया। मारपीट में घायल दोनो पक्ष को मिला का आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनो पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की शिकायत थाने में कर दी गई है।

बताया गया है कि स्थानीय निवासी चिंतामणि खटिक बीते दिवस अपने खेत में पाईप लगा रहा था। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे आरोपियों ने फरियादी को पाईप लगाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनो पक्ष के लोगों द्वारा विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-रॉड और पत्थर से हमला किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। थाने पहुंचे दोनो पक्ष के लोगों की शिकायत थाने में दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा घायलों को जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से चिंतामणि के सिर में गंभीर चोंट आने की वजह से उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे चिंतामणि को सर्जरी वार्ड रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती चिंतामणि की हालत सामान्य बताई गई है।

ये हुए घायल

मारपीट की घटना में घायल एक पक्ष से चिंतामणि के अलावा परिवार के ही सत्यभान खटिक सहित एक अन्य शामिल है। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष के तीन अन्य लोगों को भी चोंट आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story