रीवा

अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने 1 घंटे के अंदर तीन लूट की वारदात को दिया अंजाम, तलाश जारी : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:45 AM IST
अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने 1 घंटे के अंदर तीन लूट की वारदात को दिया अंजाम, तलाश जारी : REWA NEWS
x
रीवा। सफेद अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने 1 घंटे के अंदर तीन लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दिया। बदमाशों ने रायपुर कर्चुलियान

रीवा। सफेद अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने 1 घंटे के अंदर तीन लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दिया। बदमाशों ने रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र से शुरू की घटना और भीड़भाड़ वाले शिल्पी प्लाजा तक अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस नाकेबंदी की लेकिन पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकले।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पहली घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के एक प्रोफेसर के साथ हुई है। जिसका बैग छीनकर बदमाश भाग निकले। वहीं कुछ दूरी पर जाकर चौपाल ढाबा के पास लोहदवार निवासी श्वेता सेन का बैग छीनकर फरार हो गए। बताया गया है कि पीडि़ता ऑटो में बैठकर गांव जा रही थी। उसके पर्स में जरूरी दस्तावेज और 500 रखे हुए थे। जब तक पुलिस को सूचना दी जाती, तब तक बदमाश शहर की ओर भागे और अमहिया थाना क्षेत्र के सेलिब्रेशन होटल के पास मोटरसाइकिल सवार दम्पति का पर्स छीनकर भाग निकले।

बताया जाता है कि महिला के पर्स में 1000 रुपये नकद और कुछ दस्तावेज थे। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से जहां आमजन के बीच दहशत फैल गई। वहीं पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। पुलिस घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Story