रीवा

रीवा: बाइक एक्सीडेंट में दो की मौत, तीन घायल

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

Rewa MP News: रीवा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में घायल दो युवकों की मौत हो गई।

Rewa MP News: रीवा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में घायल दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। यह हादसा बीती रात पनवार थाना के रामबाग मोड़ माजन के समीप का बताया गया है। मृतकों के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार राजबहादुर कोल पुत्र जगजीवनलाल कोल 29 वर्ष निवासी मनकाडाढ अपनी बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। रामबाग मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक अन्य बाइक की भिड़ंत राजबहादुर की बाइक से हो गई। बताते हैं कि दुर्घटना इतनी जर्बजस्त थी कि बाइक सवार राजबहादुर की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी बाइक में सवार जय प्रकाश कोल निवासी मनकाडाढ को संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकीय उपचार के दौरान जय प्रकाश की मौत हो गई। दोनो बाइक में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे। जिन्हें जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से घायलों की सामान्य हालत होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हैंडिल और पहिया क्षतिग्रस्त

दोनो बाइक कितनी तेज रफतार में थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद दोनो बाइक के हैंडिल और पहिया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई।

वर्जन

दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक की एसजीएमएच अस्पताल में मौत हो गई थी। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

महेन्द्र सिंह थाना प्रभारी पनवार

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story