रीवा

रीवा संभागायुक्त और एडीएम का तबादला: गोपालचंद्र डाड नए कमिश्नर, सपना त्रिपाठी अपर कलेक्टर होंगी

Aaryan Puneet Dwivedi
6 Jan 2024 4:03 PM IST
रीवा संभागायुक्त और एडीएम का तबादला: गोपालचंद्र डाड नए कमिश्नर, सपना त्रिपाठी अपर कलेक्टर होंगी
x
मुख्यमंत्री के रीवा आगमन के दिन संभागायुक्त एवं अपर कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। संभागायुक्त अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है।

रीवा। मुख्यमंत्री के रीवा आगमन के दिन संभागायुक्त एवं अपर कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। संभागायुक्त अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है।

इनकी जगह रीवा के नए संभागायुक्त गोपालचंद्र डाड की पदस्थापना की गई है। डाड अभी चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त थे। इनके पास रीवा के साथ शहडोल का भी प्रभार रहेगा। इसी तरह लंबे समय से रीवा में सेवाएं दे रहे अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को सागर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह पर सागर की अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को रीवा भेजा गया है।

संभागायुक्त सुचारी का परिवार भोपाल में रहता है। यहां वह अकेले ही रहते थे और शहडोल का भी प्रभार था। जिसकी वजह से उन्होंने स्वयं भोपाल में पदस्थापना की मांग उठाई थी। (पढ़ें: MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के तबादले, 2 अपर, 9 संयुक्त और 3 डिप्टी कलेक्टर शामिल)

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story