रीवा

एमपी में 252 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले: हिमाली पाठक को रीवा DSP की कमान, सिरमौर, मऊगंज, डभौरा SDOP भी बदले गए

Aaryan Puneet Dwivedi
4 Aug 2023 9:50 AM IST
एमपी में 252 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले: हिमाली पाठक को रीवा DSP की कमान, सिरमौर, मऊगंज, डभौरा SDOP भी बदले गए
x
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 252 उप पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें रीवा में पदस्थ DSP मुख्यालय सहित तीन SDOP भी शामिल हैं.

रीवा. मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 252 उप पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें रीवा में पदस्थ DSP मुख्यालय सहित तीन SDOP भी शामिल हैं. वीरेन्द्र प्रताप सिंह DSP मुख्यालय रीवा से SDOP कोतमा अनूपपुर स्थानांतरित किए गए हैं. इनकी जगह हिमाली पाठक SDOP चितरंगी सिंगरौली को पदस्थ किया गया है.

जारी आदेश में अश्वनी कुमार को डभौरा SDOP, इंद्राज सिंह राजपूत को मऊगंज SDOP और अजाक DSP उमेश प्रजापति को सिरमौर SDOP बनाया गया है. सिरमौर SDOP नवीन तिवारी को सहायक सेनानी 9वीं बटालियन रीवा में पदस्थ किया है. (यह भी पढ़ें : MP परिवहन विभाग में बड़े फेरबदल)

वहीं SDOP मऊगंज नवीन दुबे को लवकुश नगर छतरपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है. विनोद कुमार सिंह SDOP डभौरा रीवा को सहायक सेनानी एसआईएसफ रीवा के रूप में पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं. (देखें MP DSP Transfer List)

ये अधिकारी बाहर से आए

  • हिमाली पाठक SDOP चितरंगी सिंगरौली से DSP मुख्यालय रीवा
  • इंद्राज सिंह राजपूत DSP महिला सुरक्षा छतरपुर से SDOP मऊगंज रीवा
  • अश्वनी कुमार SDOP मंडला से SDOP डभौरा रीवा
  • अवनीश बंसल SDOP लहार से सहायक सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा
  • राजू रजक SDOP श्योपुर सहायक सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा
  • गुरुवचन सिंह SDOP सबलगढ़ मुरैना से एसआईएसएफ रीवा
  • विजय गोठरिया DSP महिला सुरक्षा डिंडौरी से एसआईएसएफ रीवा

इनकी बदली जिम्मेदारी

  • उमेश प्रजापति अजाक रीवा से SDOP सिरमौर रीवा
  • नवीन तिवारी SDOP सिरमौर रीवा से सहायक सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा
  • विनोद कुमार सिंह SDOP डभौरा रीवा से सहायक सेनानी एसआईएसफ रीवा

ये गए जिले से बाहर

  • नवीन दुबे SDOP मऊगंज रीवा से SDOP लवकुश नगर छतरपुर
  • वीरेन्द्र प्रताप सिंह DSP मुख्यालय रीवा से SDOP कोतमा अनूपपुर
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story