रीवा

MP Naib Tehsildar Transfer: रीवा के दो नायब तहसीलदारों का हुआ स्थानांतरण

Aaryan Puneet Dwivedi
31 July 2023 11:53 AM IST
MP Naib Tehsildar Transfer
x

राज्य शासन ने राजस्व अधिकारियों की जो स्थानांतरण सूची जारी की है उसमें रीवा के 3 राजस्व अधिकारी प्रभावित हुए हैं.

MP Naib Tehsildar Transfer: राज्य शासन ने राजस्व अधिकारियों की जो स्थानांतरण सूची जारी की है उसमें रीवा के 3 राजस्व अधिकारी प्रभावित हुए हैं.

MP Naib Tehsildar Transfer Order July 2023: रीवा. राज्य शासन ने राजस्व अधिकारियों की जो स्थानांतरण सूची जारी की है उसमें रीवा के तीन राजस्व अधिकारी प्रभावित हुए हैं.

बताया गया है कि नायब तहसीलदार ममता पटेल को रीवा से सतना के लिये स्थानांतरित किया गया है. इनका स्थानांतरण पहले सिंगरौली जिले के लिये किया गया था जिसे अब संशोधित कर सतना जिला कर दिया गया है.

प्रभारी नायब तहसीलदार राजकुमार उइके को बैतूल जिला के लिए स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा राजस्व निरीक्षक लालमणि पाण्डेय का स्थानांतरण सतना जिले में प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर किया गया है. इसके पहले 25 जुलाई को भी राज्य सरकार ने तीन सैकड़ा से अधिक नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे. इस आदेश में रीवा के 9 नायब तहसीलदारों का नाम था, जिन्हे अलग अलग जिलों के तहसीलों में भेजा गया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story