
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- विंध्य वासियों के लिए...
विंध्य वासियों के लिए GOOD NEWS! फरवरी से शुरू हो जाएगी रीवा-गोविंदगढ़ के बीच ट्रेन, 90 प्रतिशत तक कार्य हुआ पूरा

Rewa Govindgarh Train News: रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटरी में गिट्टी की पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक गोविंदगढ़ तक ट्रेन चल जाएगी। परीक्षण के तौर पर गोविंदगढ़ तक रेल इंजन चलाया जा चुका है।
मीडिया से बात करते हुए इस संबंध में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण सौरव कुमार ने बताया कि फरवरी माह के अंत तक गोविंदगढ़ तक ट्रेन चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी की गोविंदगढ़ तथा रीवा के बीच लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया की पटरी में छोटे-मोटे कार्य बाकी हैं जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण के बाद ट्रेन चलाने की अंतिम तिथि निर्धारित की जाएगी।
इसके पहले परीक्षण के तौर पर ट्रेन को गोविंदगढ़ तक चलाया जाएगा। गोविंदगढ़ तक पटरी बिछाने में लगातार कई बाधाएं आ रही थीं। इन बाधाओं को दूर करने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया।
जिसके कारण रेलवे विभाग तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर सका। रीवा जिले को गोविंदगढ़ तक ट्रेन चलाकर रेलवे विभाग द्वारा नए साल की सौगात दी जा रही है।




