रीवा

तलाक,तलाक,तलाक कह कर बेगम को किए घर से बेगाना, यह थी वजह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:10 PM IST
तलाक,तलाक,तलाक कह कर बेगम को किए घर से बेगाना, यह थी वजह
x
तीन तलाक को भले ही कानूनी जामा पहना दिया गया हो, लेकिन आज भी पतियों के लिए तीन बार तलाक कह कर बेगम को घर से बेगना किया जा रहा है।

तलाक,तलाक,तलाक कह कर बेगम को किए घर से बेगाना, यह थी वजह

रीवा। तीन तलाक को भले ही कानूनी जामा पहना दिया गया हो, लेकिन आज भी पतियों के लिए तीन बार तलाक कह कर बेगम को घर से बेगना किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला गरूवार को एसपी कार्यालय में पहुचा था। जंहा पीड़ित महिला ने मीडियो को दिए बयान में अपने पति पर आरोप लगाया गया है कि वह मुहं जुबानी उसे तीन बार तलाक कह कर घर से निकाल दिए है।

तलाक,तलाक,तलाक कह कर बेगम को किए घर से बेगाना, यह थी वजह

रख लिए है दूसरी बेगम

महिला ने बताया कि वह अतंरैला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति ने तलाक कह कर घर से निकाल दिए और वह अब रीवा में रह रही हैं। उसने बताया कि उसका पति दूसरी बेगम रख लिए है। जिसके चलते उसका पति और ससुराल वाले उसे घर से बाहर कर दिए है।

एसपी से की शिकायत

महिला ने बताया कि घर से बेघर होने के बाद थानों का चक्कर लगा रही है। उसे न्याय नही मिल पाया। जिसके चलते वह एसपी से शिकायत करने उनके कार्यालय पहुची। उसकी मांग है कि दोषी पति और ससुराल वालो पर पुलिस कार्रवाई करे। बहरहाल पुलिस कप्तान ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

6 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

महिला ने बताया कि उसका 6 वर्ष पूर्व सकील खान से विवाह हुआ था। उसके तीन बच्चे भी है। पति के घर से निकाले जाने के चलते वह अपने बच्चो को लेकर परेशान है।

Next Story