रीवा

रीवा में बीजेपी प्रत्याशियों को हरा कर एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने जीता चुनाव, ननद-भाभी और मासी सास ने रचा इतिहास

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा नगर निगम के चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है। इसमें एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने बीजेपी के प्रत्याशियों को हरा कर पार्षद का चुनाव जीता है। दे

Rewa MP News: रीवा नगर निगम के चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है। इसमें एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने बीजेपी के प्रत्याशियों को हरा कर पार्षद का चुनाव जीता है। देश की महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरूषों को टक्कर देती हुई न सिर्फ नजर आ रही हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में आंगे भी है। कभी पुरूषों के एकाधिकार का क्षेत्र माने जाने वाले राजनीति में हर उम्र और वर्ग की महिलाएं बढ़ चढ़ कर न सिर्फ हिस्सा ले रही हैं बल्कि जीत भी दर्ज कर रही है। इसी कड़ी में नगर निगम रीवा चुनाव में इस बार महिलाओं ने बाजी मारी है।

नगर निगम पार्षद पद के लिए 45 वार्डों में से 27 महिलाएं चुनाव जीत कर पार्षद बनी है। इन महिलाओं में से 3 महिलाएं एक ही परिवार की है। इन तीनों महिलाओं के बीच ननद, भाभी और मामी सास का रिश्ता है। एक ही परिवार की तीन पार्षद महिलाओं की तिकड़ी में से दो ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जबकि एक ने निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत हासिल की। चर्चा यह भी है कि निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस का समर्थन कर सकती है।

इन वार्डों से दर्ज की जीत

एक ही परिवार की पार्षद का चुनाव जीतने वाली इन महिलाओं में से वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी शामिल है। इसके अलावा वार्ड 25 से नवनिर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी जरीना बेगम और वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी रूकसाना बेगम शामिल है। गौरतलब है कि रफीकुन शहनाज अंसारी और जरीना बेगम के बीच ननद-भाभी का रिश्ता है। जबकि रूकसाना बेगम रफीकुन शहनाज अंसारी की मामी सास है, जो कि जरीना बेगम की भी रिश्तेदार है। इस प्रकार शहर के वार्ड 23, 25 और 30 से ननद, भाभी व मामी सास पार्षद की तिकड़ी बनी है।

इन्हें हरा कर बनी विजेता

बताया गया है कि वार्ड 23 से रूकसाना शहनाज अंसारी ने भाजपा के शिवा पाण्डेय को 641 मतों से हराया है। वार्ड 25 से जरीना बेगम ने भाजपा प्रत्याशी सुधा तिवारी को 71 वोटां शिकस्त दी है। वार्ड 30 से रूकसाना बेगम ने भाजपा की प्रत्याशी नीता को 170 वोटों से हरा कर चुनाव जीता है।

कांग्रेस का दबदबा

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। महापौर पद पर अजय मिश्रा बाबा के साथ ही 45 वार्डो में से 18 बीजेपी, 16 कांग्रेस और 11 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं। इस बार भले ही भाजपा के पार्षद ज्यादा हैं, नगर परिषद में दबदबा कांग्रेस का ही रहने का आसार नजर आ रहे हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story