रीवा

रीवा के सोहागी में एक के बाद एक तीन वाहन टकराए, 4 गंभीर; चाकघाट तक लगा रहा लंबा जाम

रीवा के सोहागी में एक के बाद एक तीन वाहन टकराए, 4 गंभीर; चाकघाट तक लगा रहा लंबा जाम
x
रीवा के सोहागी में एक के बाद एक तीन वाहनों की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोट आई है।

Prayagraj-Rewa Highway Accident: रीवा जिले के सोहागी थानांतर्गत सोहागी पहाड़ में एक के बाद एक तीन वाहनों की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोट आई है।

हादसा बुधवार की रात सोहागी नेशनल हाइवे (प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग) में हुआ है। देर रात एक के बाद एक तीन वाहनों की टक्कर होने से पूरी रात चाक घाट तक जाम की स्थिति बनी रही। हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ। ओवर स्पीड में चल रहे वाहन का स्टीरिंग पहाड़ में फेल हो गया था। जिसके चलते वाहनों में टक्कर हुई है।

हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। सभी का इलाज जारी है। कई घंटों तक जाम लगा रहा। सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगवाया। तब जाकर जाम खुल सका और आवागमन शुरू हो पाया।

Next Story