रीवा

REWA : कनौडिया पेट्रोल पम्प में तीन विभागो ने की जांच, कम तेल नापने सहित मिली कई अनियमितता

रीवा (REWA NEWS) :  शहर के झिरिया में स्थित मुख्य मार्ग में संचालित कनौडिया पेट्रोल पंप में एक साथ तीन विभागों के अधिकारियों ने पहुच कर जांच पड़ताल की है। इस दौरान पेट्रोल पम्प में व्यापक अनियमितता पाई गई है। जिस पर प्रक्ररण दर्ज किया गया है। 

रीवा (REWA NEWS) : शहर के झिरिया में स्थित मुख्य मार्ग में संचालित कनौडिया पेट्रोल पंप में एक साथ तीन विभागों के अधिकारियों ने पहुच कर जांच पड़ताल की है। जिसमे खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतौल विभाग एवं श्रम विभाग की टीम शामिल रही। इस दौरान पेट्रोल पम्प में व्यापक अनियमितता पाई गई है। जिस पर प्रक्ररण दर्ज किया गया है।

कंम मात्रा में दिया जा रहा था तेल

जांच में कनौडिया पेट्रोल पंप के तेल नापने वाले 10 नोजल से निर्धारित मात्रा से कंमं पेट्रोल का प्रदाय किया जाना पाए जाने के कारण डिस्पेंसिंग यूनिट के नोजल सील्ड किए गए। उक्त कार्यवाही नापतोल विभाग के माध्यम से की गई तथा विभाग ने प्रकरण बनाए है।

महज 18 कर्मचारियों से चल रहा था काम

इसी प्रकार श्रम विभाग के माध्यम से जांच में 47 कर्मचारियों के स्थान पर उनके द्वारा संधारित पंजी में 18 कर्मचारियों की ही जानकारी दर्ज पाई गई। बोनस एवं ग्रेच्युटी से संबंधित रिकॉर्ड सही रूप से संधारित नहीं पाए गए तथा शासन द्वारा निर्धारित मिनिमम वेजेस से कम मासिक वेतन कर्मचारियों को दिया जाना पाया गया है। जिसके फलस्वरूप श्रम विभाग द्वारा प्रकरण बनाया गया है।

कार्रवाई से खलबली

तीन विभागो के द्वारा की गइ्र्र कार्रवाई के बाद पेट्रोल पम्प संचालकों में खलबली मच गई है। एक तरफ प्रशासन की कार्रवाई चल रही थी। तो वही दूसरी तरफ पेट्रोल पम्प संचालक फोन करके टीम का रूख जाने के लिये एक दूसरे से सम्पर्क करते रहे। कार्रवाई कर रहे जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जांच की गई है। पेट्रोल पम्प में काफी अनियमितता पाई गई है। उक्त कार्रवाई निरंतर की जायेगी।

Next Story