रीवा

थाना में आग लगाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

News Desk
2 March 2021 10:55 AM GMT
थाना में आग लगाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
x
रीवा। जनेह थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर थाना में आग लगा दी थी। जहां थाना में मामला पंजीबद्ध था। जिसमें आरोपी लगभग तीन साल से फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर दमौती गांव में दबिश देकर सुरेंद्र सिंह पटेल पिता हजारी लाल, पुष्पेंद्र सिंह पटेल पिता कमलेश एवं देवेंद्र सिंह पटेल पिता भागवत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।

घटना में संबंध पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त 2018 को दो गुटों में हुए विवाद में दमौती निवासी विपिन पटेल को पुलिस ने पकड़कर थाने में बंद कर दिया। हवालात में युवक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही दमौती गांव सहित आसपास के लोग एकत्रित होकर थाना में हमला बोल दिया और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। वहीं थाना में आग लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने 22 लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया था जिनमें से अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। आठ आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Next Story