रीवा

रीवा में किशोरी से छेड़छाड़ कर दी धमकी, आरोपी चाचा धराया

Ankit Pandey | रीवा रियासत
16 Aug 2022 4:45 PM IST
Updated: 2022-08-16 11:15:16
Rewa MP News
x
MP Rewa News: आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए किसी के सामने कुछ न बताने की बात कही।

MP Rewa News: रिश्ते के चाचा द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ कर धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चाचा को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को जेल भेज दिया है। आरोपी चाचा के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 354, 354क, 354ख, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

बताया गया है कि नईगढ़ी क्षेत्र की निवासी किशोरी गांव में कजलियां मना रही थी। इसी दरमियान मौके पर पहुंचा आरोपी चाचा किशोरी को खींचकर एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए किसी के सामने कुछ न बताने की बात कही। साथ ही आरोपी चाचा ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी जब चला गया तो किशोरी ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी को थाने लेकर पहुंचे परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की।

ये है आरोपी

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक रंगलाल उर्फ प्रशांत यादव पुत्र भवरा यादव 24 वर्ष निवासी भौखरी गढ़ को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

वर्जन

रिश्ते के चाचा द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत थाने में की गई है। किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी चाचा को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया।

मिथिलेश यादव, थाना प्रभारी नईगढ़ी

Next Story