रीवा

REWA के इस विधायक ने लिखा CM SHIVRAJ को पत्र, कहा कि विंध्य में कोरोना जांच शुरू कराई जाये..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
REWA के इस विधायक ने लिखा CM SHIVRAJ को पत्र, कहा कि विंध्य में कोरोना जांच शुरू कराई जाये..
x
REWA के इस विधायक ने लिखा CM SHIVRAJ को पत्र कहा कि विंध्य में कोरोना जांच शुरू कराई जाये REWA. विंध्य के REWA और

REWA के इस विधायक ने लिखा CM SHIVRAJ को पत्र, कहा कि विंध्य में कोरोना जांच शुरू कराई जाये..

REWA. विंध्य के REWA और शहडोल संभाग के जिले के मरीज संजय गांधी रेफर होकर आ रहे हैं। एसजीएमएच की पैथालॉजी में कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था नहीं है। जिले के मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने सीएम शिवराज ङ्क्षसह चौहान को पत्र भेज कर एसजीएमएच में जांच शुरू किए जाने की मांग की है।

विधायक ने भेजे गए पत्र में यह भी दिए सुझाव जिले के मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने CM SHIVRAJ को भेजे गए पत्र में यह भी कहा है कि एसजीएमएच में अनुभवी चिकित्सक उपलब्ध हैं। विंध्य का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। अस्प्ताल में REWA-सतना, सीधी सिंगरौली के अलावा आस-पास के जिले के मरीज आते हैं। जनता की सुविधाओं को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल में COVID-19 की जांच शुरू कराया जाए।

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया आग्रह विधायक ने सीएम को पत्र भेजकर जल्द जांच शुरू कराने का आग्रह किया है। उन्होंने REWA जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर करने की मांग उठाई है। कोरोना से लडऩे के लिए विधायक स्वयं विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर सोशल डिस्टिेंसिंग की सलाह दे रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को खाद्य पैकेट बांटने के साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठकर जनता की सुविधाओं पर चर्चा की जा रही है।

Next Story