रीवा

रीवा में Kalpana Chawla के नाम से जाना जाएगा शहर का यह प्रमुख महाविद्यालय, मूर्ति का किया गया अनावरण

Rewa Madhya Pradesh News
x
Rewa Madhya Pradesh News: भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक डा. कल्पना चावला के नाम से शहर का एक प्रमुख महाविद्यालय जाना जाएगा।

Rewa Madhya Pradesh News: भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक डा. कल्पना चावला के नाम से शहर का एक प्रमुख महाविद्यालय जाना जाएगा। बीते दिवस कल्पना चावला की 8 फिट की भव्य मूर्ति का अनावरण शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला रहे, विशिष्ट अतिथि सांसद जनार्दन मिश्रा आक्र राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल रहे। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पुस्तुत किए गए।

नाम परिवर्तन का प्रयास

इस अवसर पर उपस्थित रहे विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का नाम भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम से जाना जाय। मूर्ति अनावरण के साथ इसकी शुरूआत हो भी गई है। ऐसा किया जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा प्रयास है। विद्यार्थियों को डा. कल्पना चावला की प्रतिमा से प्रेरणा मिलेगी। पॉलीटेक्निक कॉलेज में शीघ्र ही अन्य ब्रांचेज भी शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव से चर्चा भी की गई है। सासंद राजमणि पटेल ने कहा कि कल्पना चावला महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

संक्षिप्त विवरण

कल्पना चावला भारतीय अमरीकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन की विशेषज्ञ थी। अंतरिक्ष में जाने वाली वह प्रथम भारतीय महिला थी। 1 फरवरी 2003 में वे कोलंबिया अंतरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात सदस्यीय दल में से एक थी। उन्होने एक बार नहीं बल्कि दो बार अंतरिक्ष की यात्रा की थी। 19 नवंबर 1997 को कोलंबिया स्पेश शटल एसटीएस-87 के जरिए कल्पना चावला का पहला अंतरिक्ष मिशन शुरू हुआ था। कल्पना के पहले राकेश शर्मा वह पहले भारतीय थे जिन्होने अंतरिक्ष में कदम रखा था। कल्पना का सफर भारतीयों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। अपनी उपलब्धियांं से रीवा का नाम रोशन किया है। कल्पना के सम्मान में ही उनके नाम पर अपने पहले मौसम सेटेलाईट का नाम कल्पना 1 रखा। वह भारत के पहले पायलट जेआरडी टाटा से प्रभावित थी। उनकी उड़ान में रूचि जेआरडी की प्रेरणा से ही विकसित हुई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story