रीवा

10 लाख के नकली गहने बेच लूटने की बना रहे थे प्लान, रीवा पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता

Rewa MP News
x
Rewa MP News: समान पुलिस ने नकली सोने का झूमर बेंच कर एक युवक को ठगने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

Rewa MP News: समान पुलिस ने नकली सोने का झूमर बेंच कर एक युवक को ठगने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पकडे़ गए युवकों के पास से पुलिस ने 0.400 मिली ग्राम सोने की गुरिया और एक नकली सोने का झूमर जब्त किया हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की माने तो आरोपियों ने युवक को ठगने के लिए बहुती ही शातिराना तरीका अपनाया था। खुद को मजदूर बताने वाले आरोपियों ने युवक को यहां तक कहा कि जमीन की खुदाई के दौरान उन्हें सोने का झूमर मिला है। जिसे वह बेचना चाहते हैं। लेकिन युवक को शक हो गया और उसने मामले की शिकायत थाने मे कर दी। पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

जांच के लिए दिया असली सोना

पुलिस ने बताया क मनगवां थाना के महगना निवासी रामलखन सिंह शहर के नेहरू नगर में रहते है। बीते दिवस वह न्यू बस स्टैण्ड ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी लेने गए थे। जहां पहुंचे आरोपियों ने रामलखन से कहा कि हमें खुदाई में सोने का झूमर मिला है। पैसे की जरूरत है। 10 लाख का माल 2 लाख में दे देंगे। रामलखन ने आभूषण की जांच के बाद माल लेने की बात कही, एडवासं में तीन हजार भी आरोपियों को दिए।

इस दौरान आरोपियों ने झूमर की एक गुरिया रामलखन को जांच के लिए दी। साथ ही नंबर भी ले लिया। इसके बाद शाम को आरोपियां ने कहा कि हम बाहर जाने वाले हैं पैसे की व्यवस्था हो गई हो तो बताएं। इसके बाद रामलखन आरोपियों के बताए स्थान पर पहुचां।

जहां इस बार आरोपियों ने जो झूमर दिखाया वह अलग लगा। कुछ शंका होने पर घर से पैसे लाने का बहाना बना कर रामलखन थाने पहुचां और मामले की शिकायत थाने में की। इसके बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने आरोपियों को नकली झूमर के साथ धर दबोचा।

Next Story