रीवा

त्रिपुर सुन्दरी माता की मूर्ति रीवा में होगी स्थापित, जगतगुरू सहित साधू संतो का होगा समागम- Rewa News

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
त्रिपुर सुन्दरी माता की मूर्ति रीवा में होगी स्थापित, जगतगुरू सहित साधू संतो का होगा समागम- Rewa News
x
स्फटिक मणि से निर्मित त्रिपुर सुन्दरी माता की मूर्ति रीवा में स्थापित होगी। प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम

त्रिपुर सुन्दरी माता की मूर्ति रीवा में होगी स्थापित, जगतगुरू सहित साधू संतो का होगा समागम- Rewa News

रीवा। स्फटिक मणि से निर्मित त्रिपुर सुन्दरी माता की मूर्ति रीवा में स्थापित होगी। प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपनंद सरस्वती महाराज सहित साधू संत हिस्सा ले रहे है। यह जानकारी पूर्व विधायक नीलम मिश्रा एंव जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा और उनके पुत्र विभूतिनयन मिश्रा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी है।

त्रिपुर सुन्दरी माता की मूर्ति रीवा में होगी स्थापित, जगतगुरू सहित साधू संतो का होगा समागम- Rewa News

ऐसा होगा कार्यक्रम

रेलवे स्टेशन के पास श्री मिश्र के सुमन वाटिक में नव निर्मित मंदिर में 12 फरवरी को वास्तु प्रतिष्ठा एंव धार्मिक आयोजन होगे। 13 फरवरी को कार्यक्रम स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा शहर के कोठी कम्पाउन्ड पहुचेगी और वापस सुमन वाटिका में सम्पन्न होगी। इसमे संतो का समागम होगा। तो वही 14 फरवरी को त्रिपुर सुन्दरी माता की प्रतिमा स्थापना, भंडारा एवं वृदावन के कलाकारो के द्वारा प्रस्तुती दी जायेगी।

पढ़ाई के लिए पिता ने डांट लगाई तो 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी : Gwalior News

प्रयागराज से रीवा पहुचेगे जगतगुरू

प्रेसवार्ता में बताया गया कि जगतगुरू शंकराचार्य 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रयागराज से रीवा के लिये रवाना होगे और शाम 4 बजे रीवा पहुचेगे। रास्ते में उनका जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत करके आर्शीवचन लिया जायेगा। तीन दिनों तक रीवा में रह कर वें सुमन वाटिका में सभी से मेल मुलाकात करेगे।

‘MP में Love Jihad’ / भोपाल में 7, इंदौर में 5, जबलपुर एवं रीवा में 4-4 और ग्वालियर संभाग में 3 मामलों में FIR दर्ज हुई, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी…

Rewa में पशुओं के साथ क्रूरता की हदें पार, वीभत्स घटना आई सामने, Video देख रो देंगे आप…: Rewa Local News

विंध्य प्रदेश के लिए लड़ाई हुई तेज, अब विधायक नारायण त्रिपाठी ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र : Vindhya News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story