रीवा

युवती का पहले रीवा से अपहरण फिर सूरत में रेप, आरोपी गिरफ्तार

युवती का पहले रीवा से अपहरण फिर सूरत में रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
रीवा / Rewa। मउगंज थाना की पुलिस ने युवती के अपहरण व बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

रीवा / Rewa। मउगंज थाना की पुलिस ने युवती के अपहरण व बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह थी घटना

जानकारी के मुताबिक मउगंज थाना के कन्हैया वन्धा के पास लड़की को दो युवक मिले और उसे नशीला पदार्थ सूंघा कर जबरन स्कार्पियो मे बैठा कर रीवा रेलवे स्टेशन पहुचे।

बताया जा रहा है कि युवक उसे सूरत गुजरात ले गये। जहाँ चार दिन तक किराये के कमरे मे उसे रखे हुये थे। इसी बीच उन्हे पता चला की उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हो गया है। जिसके चलते वे लडकी को सूरत में छोड कर भाग निकले।

मदद के बहाने सूरत में अपहरण-रेप

युवती के जुल्म की दास्ता यही नही सामाप्त होती बल्कि इसी दौरान सूरत में उसे अबधेश यादव निवासी फैजाबाद मिल गया। वह अपने मां के साथ सूरत मे रहता था।

वह लड़की को घर पहुचाने की बात कह कर अपने झासे में ले लिया और फैजाबाद अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया।

युवती का आरोप है उसके साथ अबधेश गलत करने लगा। इसके बाद जबरन कोर्ट मैरिज भी कर लिया।

मोबाईल से घर वालो को दी सूचना

कोर्ट मैरिज के बाद अवधेश निश्चित रहने लगा तो वही इसी बीच युवती के हाथ मोबाइल लग गया और उसने घर वालो को जानकारी दे दी।

मउगंज एएसपी विजय डाबर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस लड़की को फैजाबाद से युवक के साथ मऊगंज लेकर पहुची। जंहा लड़की के बयान के आधार पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story