रीवा

रीवा में ब्यूटी पार्लर संचालिका का लटकता हुआ मिला शव, मोबाइल की दोनों SIM गायब, परिजनों ने कही चौका देने वाली बात..

REWA CRIME NEWS
x

REWA CRIME NEWS 

रीवा के सामान थाना अंतर्गत नेहरू नगर में ब्यूटी पार्लर के अंदर संचालिका का लटकता हुआ मिला शव.

रीवा (REWA CRIME NEWS) : शहर के सामान थाना अंतर्गत नेहरू नगर पाल पैलेश के सामने संचालित ब्यूटी पार्लर के अंदर संचालिका का लटकता हुआ शव पाया गया है। मृतिका की पहचान कृति सिंह पुत्री जयपाल सिंह के रूप में की गई है। सूचना पर पहुची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम करवाने के साथ ही मौत के कारणों की जांच कर रही है।

हत्या का आरोप

ब्यूटी पार्लर संचालिका कृति सिंह के पिता जयपाल सिंह का आरोप है कि आत्महत्या नही बल्कि उन्हे अंदेशा की बेटी की हत्या की गई है। उन्होने बताया कि रोज की तरह बेटी सोमवार को पाल पैलेश के सामने संचालित अपने ब्यूटी पार्लर गई हुई थी।

उन्होने बताया कि रात हो जाने पर जब वह घर नही लौटी तो वे लगातार फोन लगा रहे थें, लेकिन उसके फोन के दोनों सिम बंद बता रही थी, जबकि उनकी बेटी कभी भी फोन नही बंद करती थी। जिस पर उन्हे तरह-तरह की आशंका होने लगी और वे अपने बेटे को फोन के ब्यूटी पार्लर जानकारी लेने के लिए भेजे थें। जंहा पार्लर के अंदर बेटी का शव लटक रहा था।

गायब है सिम

मृतिका के पिता जयपाल सिंह का कहना है कि उनकी बेटी दो सिम का उपयोग करती थी। मोबाईल से दोनों सिम गायब है, उनका कहना कि आखिरकार सिम कंहा गई। पुलिस इसकी बारिकी से जांच करे तो घटना का सही कारण सामने आ जाएगा। बहरहाल सामान थाना की पुलिस मर्ग कायम करके मौत मामले की जांच कर रही है।

वर्जन

प्रथमदृष्टा में आत्महत्या सामने आया है। मर्ग कायम किया गया है। सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। घटना से पहले वह अपनी सहेली से बात की थी और काफी तनाव में थी।

सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी सामान रीवा।

Next Story