रीवा

होली पर्व मनाने गांव गये व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या, मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की मांग: REWA NEWS

होली पर्व मनाने गांव गये व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या, मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की मांग: REWA NEWS
x
रीवा। जिले के मउगंज थाना अंतर्गत ढ़ेरा गांव में होली का पर्व मनाने गये व्यापारी की गांव में गुन्डो ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। जानकारी के तहत अशोक गुप्ता पिता रमेश गुप्ता 43 वर्ष को फगुआ के दिन गांव के ही 8 लोगों ने जमकर मारपीट किये और उसे गंम्भीर रूप से घायल होने के कारण परिजन ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुचे। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्य आरोपी फरार

युवक की मौत के बाद परिजन अस्पताल में आक्रोशित रहे। उनकी माग है कि मुख्य आरोपी सोनू शुक्ला निवासी ढ़ेरा को पुलिस गिरफ्तार करे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर लगभग 8 से 10 लोगों ने घेर कर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किये थे। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुची पुलिस इसे मारपीट एवं हत्या मामले की जांच करके आरोपित की गिरफ्तारी कर रही है। वही विवाद की असली वजह की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पायेगा।

होटल संचालक था मृतक

मृतक अशोक गुप्ता रीवा में रियल टेस्ट के नाम से रेस्टोरेंट नया बस स्टैंड में संचालित करता था। उनका पूरा परिवार भी रीवा में ही रहता हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े अशोक गुप्ता पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। फगुआ के दिन उनकी हत्या हो जाने से पूरा परिवार बिखर गया है। कुछ वर्ष पूर्व मृतक के छोटे भाई की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story