रीवा

शादी समारोह से लौटा व्यापारी परिवार, घर की स्थित देख कर उड़ गये होश

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:10 PM IST
शादी समारोह से लौटा व्यापारी परिवार, घर की स्थित देख कर उड़ गये होश
x
शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौटा व्यापारी परिवार ने पाया कि कमरों की लाइट जल रही थी। यह देख उसके होश उड़ गये। दरअसल शहर

शादी समारोह से लौटा व्यापारी परिवार, घर की स्थित देख कर उड़ गये होश

रीवा। शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौटा व्यापारी परिवार ने पाया कि कमरों की लाइट जल रही थी। यह देख उसके होश उड़ गये। दरअसल शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पड़रा मुहल्ले में रहने वाले कृष्ण कुमार ताम्रकार के घर में चोरो ने धावा बोला और घर में रखे हुये पैसे आभूषण आदि चोरी करके ले गये है।

शादी समारोह से लौटा व्यापारी परिवार, घर की स्थित देख कर उड़ गये होश

5 लाख कैंश और आभूषण चोरी

व्यापारी ने बताया कि जिस आलमारी को चोरों ने तोड़ा है उसमें 5 लाख रूपये कैश एवं 10 लाख के आभूषण आदि रखे हुये थे। चोरो उसे चोरी करके ले गये है।

कटनी गया हुआ था परिवार

कृष्ण कुमार ने बताया कि कटनी में रिश्तेदार के घर में विवाह आयोजन था। उसमें हिस्सा लेने वे परिवार के साथ गए हुए थे। रात लगभग 2 बजे वे घर पहुचे तो उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी थी।

शहर में हो रही घटनाएं

ठंड बढ़ने एवं वैवाहिक आयोजन का फायदा चोर उठा रहे है। यही वजह है कि घर सूना होने पर वे चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है।

Next Story