रीवा

रीवा: शिक्षक ने कुएं में फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

mp news
x
रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बरयाकला गांव स्थित एक कुएं में शिक्षक ने फांसी लगा कर जान दे दी।

Rewa MP News: रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बरयाकला गांव स्थित एक कुएं में शिक्षक ने फांसी लगा कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पश्चात शिक्षक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। शिक्षक ने किस कारण से फांसी लगाई है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राथमिक विद्यालय में प्राध्यापक

बताया गया है कि बरयाकला निवासी सुरेश पाण्डेय पुत्र रामराज पाण्डेय 52 वर्ष गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। गुरूवार की सुबह वह 11 बजे स्कूल गए थे। वहां से दोपहर 1 बजे घर लौट आए। इसके बाद वह अपने पुराने घर चले गए। काफी देर तक जब शिक्षक अपने पुराने घर से नए घर नहीं पहुंचा तो भतीजा, अपने शिक्षक चाचा को ढूढने निकला। बताते हैं कि इसी खोजबीन के दौरान भतीजे को अपने चाचा की कुएं में लटकती हुई लाश दिखाई दी। शिक्षक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। इसी परिप्रेक्ष्य में ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा शव को अस्पताल भेजवा दिया गया है।

मानसिक रूप से परेशान था शिक्षक

पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में जो पता चला है उसके अनुसार शिक्षक की मानसिक अवस्था काफी समय से ठीक नहीं थी। परिजन शिक्षक की मानसिक अवस्था को ठीक करने के लिए उसका ईलाज भी करा रहे थे। पुलिस का कहना है कि शिक्षक काफी तनाव में भी रहता था। तनाव का कारण पारिवारिक था या कार्यालयीन इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

वर्जन

शिक्षक की लटकती हुई लाश कुएं में मिली है। शिक्षक ने किस कारण से फांसी लगाई है इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

-श्वेता मौर्य थाना प्रभारी मऊगंज

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story