राष्ट्रीय

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष, शिक्षा के लिए विवेकानंद के ये थे विचार

Swami Vivekananda Quotes
x
हर साल 12 जनवरी (12 January) को भारत में स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) को नेशनल युथ डे (National Youth Day 2022) के तौर में मनाया जाता है।

12 January National Youth Day 2022: बहुत से महापुरुष हमारे देश में जन्मे और उन्होंने भारत का गौरव दूर-दूर तक बढ़ाया। शायद यही कारण है कि भारत को उसकी संस्कृति के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इन्हीं महापुरुषों में एक थे स्वामी विवेकानंद जिनकी जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) आज हम मना रहे हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचार इतने महान थे बड़े-बड़े लोग उनसे प्रेरणा लेते थे।

आपको जानकारी होनी चाहिए कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा ना सिर्फ अपने देश में ली जाती थी बल्कि विदेशी भी इनकी विचारों से काफी प्रभावित होते थे। शिक्षा के संबंध में स्वामी विवेकानंद जी के क्या विचार थे चलिए आज हम आपको इस विशेष लेख में बताते हैं;

Swami Vivekananda Quotes: शिक्षा के संबंध में स्वामी विवेकानंद जी के महान विचार

वर्तमान शिक्षा प्रणाली के बारे में विवेकानंद जी का विचार था कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली क्लर्क बनाने की एक मशीन मात्र है, अगर ये इसी प्रकार की है तो भी मैं ईश्वर को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

उनके इस विचार से यह पता लगता है कि वो कितने संतोषी थे। हर स्थिति में वह एडजस्ट करना जानते थे। विवेकानंद जी ने विद्यार्थियों के लिए कुछ शब्द कहे (Swami Vivekananda Quotes) जो इस प्रकार है:

1. पढ़ने के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती है और एकाग्रता ध्यान से आती है।ध्यान के द्वारा ही हम अपनी इंद्रियों पर संयम रख सकते हैं और एकाग्रता की प्राप्ति कर सकते हैं।

2. उठो और जागो और तब तक प्रयास करते रहो जब तक आपका लक्ष्य आपको प्राप्त नहीं हो जाता।

3. जब तक जियो सीखते रहो अनुभव ही पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

4. लोग तुम्हारी पूजा करें या निंदा, तुम्हे लक्ष्य मिले या ना मिले, तुम्हारा अंत अभी हो या युगों के बाद, तुम्हें न्याय पथ से कभी भ्रष्ट नहीं होना चाहिए।

5. जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे तब तक भगवान भी आप पर विश्वास नहीं करेगा।

6. एक समय पर का केवल एक ही काम करिए और जब वह काम करिए तो अपनी पूरी आत्मा उस में डाल दीजिए, बाकी किसी चीज के बारे में आपको याद नहीं रहना चाहिए।

उनके विचार बिल्कुल अलग थे और यही कारण था कि लोग उनके विचारों से आज भी प्रभावित है। अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो उनके विचारों का अनुसरण करें निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

Next Story