रीवा

Rewa Polytechnic College Admission 2023: रीवा के पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल और मैकेनिकल ब्रांच की 60-60 सीटों में छात्रों को मिलेगा प्रवेश

Sanjay Patel
8 Jun 2023 7:16 AM GMT
Rewa Polytechnic College Admission 2023: रीवा के पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल और मैकेनिकल ब्रांच की 60-60 सीटों में छात्रों को मिलेगा प्रवेश
x
Rewa Polytechnic College Admission 2023: एमपी रीवा की शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सिविल और मैकेनिकल ब्रांच की 60-60 सीटों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिससे यहां के छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।

Rewa Polytechnic College Admission 2023: एमपी रीवा की शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सिविल और मैकेनिकल ब्रांच की 60-60 सीटों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा महाविद्यालय में सिविल और मैकेनिकल ब्रांच खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिससे यहां के छात्र लाभान्वित हो सकेंगे। अब तक उक्त दोनों कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था।

प्राध्यापकों की कमी दूर करने लिखेंगे पत्र

कॉलेज में सिविल और मैकेनिकल ब्रांच में प्राध्यापकों की नियमित पद स्वीकृति करने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा शासन को पत्र भेजा जाएगा। शासकीय पॉलीटेक्निकल कॉलेज प्रबंधन की मानें तो सिविल और मैकेनिकल ब्रांच में प्राध्यापकों की काफी कमी है इसलिए इस कमी को दूर करने के लिए दोनों ही ब्रांच को मिलाकर 4-4 पदों पर प्राध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि पद स्वीकृत होने की समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। बताया गया है कि जब उक्त दोनों ब्रांच खोलने की अनुमति मिल गई है तो पद स्वीकृति में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। जब तक संबंधित ब्रांच के लिए पद स्वीकृत नहीं होंगे, तब तक इन ब्रांच में प्राध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता भी साफ नहीं हो पाएगा।

दोनों ब्रांच में स्वीकृत हैं एचओडी के पद

जानकारी के मुताबिक महाविद्यालय में विगत वर्ष सिविल और मैकेनिकल ब्रांच में एचओडी का पद स्वीकृत कर दिया गया था। दोनों ही ब्रांच में एचओडी का पद स्वीकृत होने के साथ ही एक-एक पद प्राध्यापकों का भी स्वीकृत कर दिया गया था लेकिन अन्य पदों को स्वीकृत करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई। बताया गया है कि 2009 से संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेज में अब तक कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं मेंटीनेंस और इलेक्ट्रॉनिक और टेली कम्युनिकेशन ब्रांच ही संचालित था। महाविद्यालय प्राचार्य पिछले कई वर्षों से सिविल और मैकेनिकल ब्रांच संचालित करने के लिए प्रयासरत थे। इसी का यह परिणाम है कि गत दिवस अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा महाविद्यालय में सिविल और मैकेनिकल ब्रांच खोलने की अनुमति प्रदान कर दी। जिसका सबसे अधिक फायदा यहां के विद्यार्थियों को मिल सकेगा। अब तक उक्त दोनों कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अन्य जिलों का सहारा लेना पड़ता था। किन्तु अब इस कोर्स की सुविधा यहीं पर छात्रों को मुहैया हो सकेगी।

Next Story