रीवा

Rewa RTO की तगड़ी चेकिंग, 240 वाहनों से 39500 रूपए का जुर्माना

Rewa RTO की तगड़ी चेकिंग, 240 वाहनों से 39500 रूपए का जुर्माना
x
परिवहन विभाग द्वारा माननीय उच्च न्यायलय के आदेशानुसार आरटीओ के निर्देशन में रीवा-हनुमना, रीवा- चाकघाट व रीवा- गोविंदगढ़ मार्ग पर वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और स्पीड गवर्नर की सघन जांच की।

रीवा। परिवहन विभाग द्वारा माननीय उच्च न्यायलय के आदेशानुसार आरटीओ के निर्देशन में रीवा-हनुमना, रीवा- चाकघाट व रीवा- गोविंदगढ़ मार्ग पर वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और स्पीड गवर्नर की सघन जांच की। वाहनों से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया है।

परिवहन विभाग ने अब तक इस अभियान में 240 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर चालानो कार्यवाही करते हुए 138000 रुपए का जुर्माना वसूल किया। साथ ही स्पीड गवर्नर, यात्री किराया सूची और अवैध संचालित ऑटो के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई। जांच में लगभग आठ हजार से ऊपर वाहनों की जांच की गई जिसमे 240 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी राजिस्ट्रेशन प्लेट लगी नहीं पाई गई।

यात्री वाहनों पर स्पीड गवर्नर की जांच करते हुए स्टाफ को वाहन तेज न चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। जांच में लगभग 38 यात्री बसों को चेक किया गया। एक यात्री बस पर स्पीड गवर्नर काम करता हुआ नहीं पाया गया जिस पर मोटरयान अधिनियम के अनुरूप चालानी कार्यवाही की गई। स्पीड गवर्नर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के विरुद्ध लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। की गई कार्यवाही से 39500 रुपए का राजस्य प्राप्त किया गया। यह कार्यवाही परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी के साथ साथ हनुमना चेकपोस्ट प्रभारी के द्वारा की गई।


Next Story