रीवा

रीवा: यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस के सख्त तेवर, 45 दिनों में 10 लाख का वसूला राजस्व

rewa police
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा पुलिस (Rewa Police) ने 45 दिनों में 10 लाख का राजस्व वसूला।

MP Rewa News: रीवा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने सख्त रूख अपना लिया है। पुलिस के सख्त तेवर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस द्वारा नियमों को ताक पर वाहन चालकों का मामला न्यायालय में पेश किया गया। बतातें है कि न्यायालय द्वारा 45 दिन के अंतराल में अब तक 10 लाख का जुर्माना वाहन चालकों को लगाया गया है। सबसे अधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के खिलाफ की गई है।

जाम की स्थिति करते हैं उत्पन्न

शहर में यातायात अव्यवस्था के वैसे तो कई कारण है लेकिन सबसे अहम कारण ऑटो है। शहर के ऑटो चालकों की स्थिति यह है कि वह कहीं भी बेतरतीब तरीके से अपना वाहन खड़ा देते हैं। जिसके कारण आए दिन शहर में जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। शहर के प्रकाश चौराहा, सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा, घोड़ा चौराहा, धोबिया टंकी, गुढ़ चौराहा में आए दिन जाम के हालात बनते रहते हैं। अधिकतर मामलों में जाम का कारण ऑटो चालक ही होते हैं।

ऑटो चालक के साथ ही बाइक सवार पर जुर्माना

बीते दिवस यातायात पुलिस द्वारा नश में धुत्त बाइक सवार युवक को जय स्तंभ के समीप पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने जब बाइक सवार युवक प्रशांत पाण्डेय निवासी विश्वविद्यालय की जांच की तो वह नशे में था। फलस्वरूप पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ प्रकरण बना कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायायल द्वारा युवक को 11500 रूपए का जुर्माना लगाया। बताया गया है कि युवक का लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार बिना परमिट के ऑटो चलाते चालक शशिभूषण तिवारी निवासी सेमरिया का प्रकरण बना कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा 10100 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

पहले नहीं होता था ऐसा

पुलिस विभाग के सू़त्रों की माने तो पूर्व में यातायात पुलिस द्वारा अपने स्तर पर ही जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई कर ली जाती थी। पिछले दो माह से पुलिस अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकां का प्रकरण बना कर न्यायालय में प्रस्तुत करने लगी है। न्यायालय जाने के बाद वाहन चालकां को लंबा जुर्माना लगाया जाता है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story