रीवा

रीवा कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, खनिज का अवैध परिवहन करते 20 वाहन किये गये जप्त

Rewa Collector Manoj Pushp News
x
रीवा कलेक्टर के निर्देश में खनिज का अवैध परिवहन करते 20 वाहन किये गये जप्त

रीवा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की कलेक्टर मनोज पुष्प (Rewa Collector Manoj Pushp) के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम सक्रिय हुई और रात्रि 10 बजे सुबह 10 बजे तक 6 मार्गों पर आकस्मिक छापा डालकर अवैध खनिज का परिवहन कर रहे बीस वाहनों को जप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की ताड़बतोड़ कार्यवाही से खनिज का अवैध खनन और परिवहन करने वालों के बीच दहशत बनी रही। खनिज विभाग की टीम में शामिल निरीक्षक वीर सिंह ने खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की।

उन्होंने रीवा शहर में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 4 हाइवा गिट्टी , ग्राम कौवाढन से अवैध मिट्टी परिवहन करते 2 हाइवा, बनकुईया में अवैध पत्थर का परिवहन करते 3 डम्फर जप्त कर सिविल लाइन थाने कि सुपुर्दगी में दिया।

खनिज निरीक्षक ने अल्ट्राटेक सीमेंट की शिकायतो पर कार्यवाही कर खनिपटा के समीप 01 पोकलेन मशीन जप्त किया। उन्होंने सुबह 5 बजे गोविन्दगढ़ में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही कर 6 हाइवा जप्त किये। इसी तरह सुबह 9 बजे अल्ट्राटेक कंपनी एरिया में अवैध परिवहन करते 4 ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर कंपनी में सुरक्षित खड़ा कराया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story