रीवा

ललन कुशवाहा के इलाज के लिए समाजसेवी अभिनव सिंह ने की पहल, मिलेगा इलाज- Rewa News

Manoj Shukla
9 July 2021 6:16 PM GMT
ललन कुशवाहा के इलाज के लिए समाजसेवी अभिनव सिंह ने की पहल, मिलेगा इलाज- Rewa News
x
Rewa News : रीवा। जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे पीड़ित मरीज ललन कुशवाहा के इलाज के लिए समाजसेवी संस्था विघ्नहर्ता द्वारा पहल की गई है।

Rewa News : रीवा। जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे पीड़ित मरीज ललन कुशवाहा के इलाज के लिए समाजसेवी संस्था विघ्नहर्ता द्वारा पहल की गई है। संस्था की ओर से जारी एक विज्ञिप्ति में बताया गया है कि गोड़सर निवासी ललन कुशवाहा का बीते दिनों पारिवारिक विवाद हुआ था। इस विवाद में ललन को गंभीर चोटें आई थी। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन घायल को इलाज नहीं मिल पा रहा था।

आगे आए समाजसेवी

घायल मरीज के इलाज को लेकर अब समाज सेवी संस्था विघ्नहर्ता संगठन के पदाधिकारी आगे आते हुए जहां मरीज से मुलाकात किए हैं वहीं संबंधित डाॅक्टर से इलाज को लेकर चर्चा भी की है। जिसके बाद मरीज के इलाज में अब तेजी आ रही है। साथ ही विघ्नहर्ता सेवा संस्थान के कमलेश्वर द्विवेदी, अभिनव सिंह बघेल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

Next Story