
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा जिले में समर्थन...
रीवा जिले में समर्थन मूल्य में 54583 किसानों से अब तक हुई 356192 टन धान की खरीद

धान उपार्जन
रीवा. किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 54583 किसानों से 356192 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 777 करोड़ 57 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 449 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 291720 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 62665 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।
उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




