रीवा

REWA: आकाशीय बिजली की चपेट में आये चरवाहे, महिला की मौत, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

UP Sitapur News
x
रीवा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

रीवा। बकरी लेकर खेत में चराने गए चरवाहे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई वही दूसरा युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 1 बकरी की भी मौत हो गई है वहीं 5 से 6 बकरियां घायल हैं। जनकारी के अनुसार जिले के जनेह थाना अंतर्गत झोटिया गांव में बीती शाम के समय आकाशीय बिजली गिरी। बिजली के चपेट में आने से भकतिन पाल 70 वर्ष की मौत हो गई। तो वही बद्री हरिजन उम्र 50 की घायल है। वही एक बकरी की मौत हो गई तो आध दर्जन के करीब बकरियां घायल हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती

गाज गिरने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वह मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि घायलों को इलाज के लिए त्योंथर सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story