रीवा

रीवा शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की दबिश

Aaryan Puneet Dwivedi
20 Aug 2023 12:31 PM IST
रीवा शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की दबिश
x
रीवा शहर के नेहरू नगर में जिस्मफरोशी के आरोप में दो महिला और दो युवतियां गिरफ्तार की गई हैं।

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे चंद्रा मंगलम हॉल के पास पास स्थित एक निजी मकान में रेड कार्रवाई की। किराए के कमरे में दो महिलाओं के साथ जबलपुर की दो लड़कियां पुलिस को मिली।

पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर में दो महिलाएं लंबे समय से किराए का कमरा लेकर सैक्स रैकट का कार्य कर रहीं हैं, ऐसे में पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी जहां महिलाओं के साथ दो युवतियां तो मिलीं लेकिन कोई पुरुष नहीं मिला। घर की तलाशी में भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

लंबे समय से चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा

मिली जानकारी के अनुसार समान थाना अंतर्गत चन्द्रा मंगलम के पास लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी शिकायत लगातार पुलिस के पास पहुंच रही थी। खुलेआम चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ बढ़ती शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया।

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की शाम को एक घर में पुलिस की टीम के साथ दबिश दी गई। दो महिलाओं के साथ दो युवतियां पकड़ी गई हैं, जिनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। एक महिला रामपुर व एक रीवा की है, जबकि पकड़ी गई दो युवतियां जबलपुर की बताई जा रहीं हैं। चारों को महिला थाना में रखा गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story