रीवा

रीवा में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक की सेवा समाप्त, नगरीय प्रशासन आयुक्त भोपाल ने की कार्रवाई

रीवा में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक की सेवा समाप्त, नगरीय प्रशासन आयुक्त भोपाल ने की कार्रवाई
x
रीवा के नगर परिषद गुढ़ में सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार शुक्ला की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है।

रीवा के नगर परिषद गुढ़ के कर्मचारी और सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार शुक्ला की अनुकंपा नियुक्ति को नियम विरुद्ध पाते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास भोपाल ने उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है।

बताया गया कि शुक्ला ने सही जानकारी को छिपाते हुए अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की थी। शिकायत छोटेलाल साकेत ने की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और उनकी नियुक्ति को सही ठहराया था। फिर से शिकायत लोकायुक्त के समक्ष पेश की गई और जिलाध्यक्ष ने जांच का पुनरावलोकन किया गया। खामियों को सही पाया।

सेवा समाप्त करने का आदेश जारी

इसी के आधार पर भरत यादव आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास ने 15 मार्च 2024 को आदेश क्रमांक 5649 के तहत शुक्ला की सेवा समाप्त कर दिया है। साथ ही नगर परिषद गुढ़ को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किए जाने की जानकारी दी है। साथ ही नगर परिषद द्वारा जारी नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया। इन पर आरोप था कि कार्यकाल में कई लोगों का घर दूसरे के नाम दर्ज कर विवाद कराया था। साथ ही स्टाम्प की राजस्व चोरी में भी शामिल थे।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story